पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने गुरुवार को विभिन्न रैंक के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। गुरुवार शाम जारी आदेश के अनुसार, कोलकाता महानगर विकास परिषद के सीईओ पी उलगानाथन को दक्षिण 24 परगना जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।
पश्चिम वर्द्धमान जिले के जिलाधिकारी (डीएम) अनुराग श्रीवास्तव का पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड में तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार, दार्जिलिंग के डीएम शशांक सेठी को नादिया का डीएम जबकि विभु गोयल, संयुक्त सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को पश्चिम वर्द्धमान जिले का डीएम बनाया गया है। डब्ल्यूबीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक एस पोन्नामबलम को दार्जिलिंग का डीएम बनाया गया है।
एक अन्य आदेश के अनुसार, आईपीएस काडर में पश्चिम जोन के एडीजी आईजीपी डॉ. राजेश कुमार और अलीपुर के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आदेश के अनुसार, एसपी हावड़ा (ग्रामीण) श्रीहरि पांडे और पूर्वी वर्द्धमान के एसपी अजित सिंह को भी अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के डीसी उत्तरी जोन अमरनाथ के. को पूर्वी मिदनापुर जिला का एसपी बनाया गया है। पदभार संभालने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को शीर्ष स्तर के 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें अधिकतर वे अधिकारी थे जिनका तबादला चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने किया था।


Download Android App
Download iOS App



