पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कोलकाता या राज्यभर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार किया।
राहुल ने राजनाथ सिंह के बयान पर कहा- सरकार के ‘कायरतापूर्ण कदमों’ की भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
उन्होंने कहा कि निरूद्ध क्षेत्रों में केवल पाबंदियों को कड़ाई से लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में स्थिति नियंत्रण में है। मृत्यु दर जो पहले अधिक थी अब कम होकर 2.7 प्रतिशत हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 2.5 प्रतिशत के बहुत करीब है।’’
सिन्हा ने कहा कि सरकार ने एक हेल्पलाइन की शुरूआत की है जिसके जरिये घरों में पृथक रहने वाले लोग राय और सुझाव ले सकते हैं। राज्य में इस समय 676 निरूद्ध क्षेत्र हैं और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इन क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



