एक्शन में ममता सरकार, सामने आया बंगाल में एक और भर्ती घोटाला

Summary :

पार्थ चटर्जी के घरों में ईडी की लगातार रेड के बाद अब ममता सरकार भी एक्शन में दिख रही है। वहां आज सीआईडी ने कल्याणी एम्स में भर्ती को लेकर जांच-पड़ताल तेज करदी है और इसी मामले में आज भाजपा विधायक नीलाद्रि शेखर दाना की बेटी से कई घंटों तक पूछताछ की है।

पार्थ चटर्जी के घरों में ईडी की लगातार रेड के बाद अब ममता सरकार भी एक्शन में दिख रही है। वहां आज सीआईडी ने कल्याणी एम्स में भर्ती को लेकर जांच-पड़ताल तेज करदी है और इसी मामले में आज भाजपा विधायक नीलाद्रि शेखर दाना की बेटी से कई घंटों तक पूछताछ की है। बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच पहले से ही चल रही है। इसमें ईडी ने टीएमसी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है।
क्या है कल्याणी एम्स मामला? 
बांकुड़ा से बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखर पर आरोप है कि उन्होंने बेटी मैत्री दाना को अपने प्रभाव से कल्याणी एम्स में नौकरी दिलाने का काम किया। सीआईडी ​​के 4 अधिकारी आज बांकुरा स्थित नीलाद्रि शेखर के घर पहुंचे और काफी देर तक पूछताछ भी की। इस मामले में एक माह पहले ही कल्याणी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप के मुताबिक, कल्याणी एम्स में भर्ती के दौरान घोटाला हुआ था और सीआईडी ​​ने पिछले हफ्ते नदिया के चकड़ा से बीजेपी विधायक बंकिम घोष की बहू अनसूया घोष धर से पूछताछ की थी। 
बीजेपी के कई नेताओं पर हैं आरोप .
इस मामले में बीजेपी के कई नेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल अपने रिश्तेदारों को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलाने के लिए किया है। जानकारी के मुताबिक एफआईआर में कुल 8 लोगों के नाम हैं। यह प्राथमिकी 20 मई को दर्ज की गई थी। मामले में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406, 120-बी (आपराधिक साजिश) आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि विधायक नीलाद्री की बेटी को ए.पी.सी. डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में नौकरी, प्रति माह 30,000 रुपये के वेतन के साथ। जबकि वह टेस्ट देने भी नहीं गई थी। विधायक नीलाद्री पहले ही इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। इस मामले में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार का भी नाम सामने आया है। उन्होंने कहा था कि सीआईडी ​​सत्तारूढ़ टीएमसी के आदेश पर काम कर रही है।

Desk Team