ममता को घुसपैठियों की मदद की जरूरत इसलिए नहीं कर रही एनआरसी लागू – दिलीप घोष

Summary :

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गए हैं और इसलिए राज्य में एनआरसी जरूरी है।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गए हैं और इसलिए राज्य में एनआरसी जरूरी है। 
उन्होंने एनपीआर का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश के लिए हर अच्छी चीज का विरोध करना उनकी आदत बन चुकी है। 
घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होना चाहिए। ममता बनर्जी को घुसपैठियों की मदद की जरूरत है, क्योंकि वो उनके वोटबैंक बन चुके हैं ।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘पहले यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने दीजिए फिर हम देखेंगे कि एनआरसी के साथ क्या हो सकता है।’’ 
असम में एनआरसी को अद्यतन किए जाने के संबंध में घोष ने कहा कि भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुआ है । 
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, कुछ चूक हुई है जिसका फिलहाल निराकरण किया जा रहा है ।’’ 
एनपीआर के बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 2010 में इसकी शुरूआत की थी। इसके बाद हम (भाजपा) सत्ता में आए। यह सरकार का दायित्व है कि प्रक्रिया को जारी रखे ।

Shera Rajput