पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां पर तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम.के.स्टालिन से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण है।
अतिथि के तौर पर कोलकाता आने का ममता का निमंत्रण स्वीकार कर लिया- सीएम
स्टालिन ने संभवत: 2024 के लोकसभा चुनाव का संदर्भ देते हुए कहा कि राजनीति या चुनाव के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। ममता के साथ करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद संवाददाताओं से स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अतिथि के तौर पर कोलकाता आने का ममता का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

बनर्जी ने कहा- जब दो नेता मिलते हैं, तब हम कुछ बात कर सकते हैं
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन के चेन्नई के अलवरपेट स्थित आवास पर तीन नवंबर को आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब दो नेता मिलते हैं, तब हम कुछ बात कर सकते हैं, जो संभवत: लोगों के राजनीतिक हित को लेकर न हो, लेकिन विकास और अन्य मुद्दों पर हो। मेरा मानना है कि विकास, राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी दल के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।


Download Android App
Download iOS App



