पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है। इस रैली की खास बात ये रही कि ममता बनर्जी ने एक बार फिर मंच से दुर्गा पाठ किया।
ममता बनर्जी ने कहा कि किसान 6 महीने से विरोध कर रहे हैं, हालांकि, मंत्री उनके साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं। सभी मंत्री यहां हैं, बंगाल में, जहां उन्होंने होटल बुक किए हैं और मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं, TMC को नष्ट कर रहे हैं और EC की मदद से TMC के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शाह अपनी रैलियों में कम भीड़ से हताश हो गये हैं।
ममता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है क्योंकि पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया। नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोई भी उन्हें भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे ले जाने से नहीं रोक पाएगा।
तृणमूल प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘अमित शाह हताश हो गये हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वह कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे चाहते क्या हैं? क्या वे सोचते हैं कि वे मुझे मार कर यह चुनाव जीत लेंगे। वे गलती पर हैं। ’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या अमित शाह चुनाव आयोग को चला रहे हैं? उसकी (आयोग की) स्वतंत्रता को को क्या हुआ? मेरे सुरक्षा निदेशक (विवेक सहाय) को (आयोग ने) उनके (शाह के) निर्देश पर हटा दिया।’’
बनर्जी ने दावा किया कि गुवाहाटी से कल रात कोलकाता लौटे शाह ने प्रदेश भाजपा के साथ जो बैठकें की हैं, उनमें वह दरअसल साजिश रच रहे हैं क्योंकि अपनी रैलियों में कम भीड़ देखकर वह समझ गये हैं कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने से मीलों दूर है।


Download Android App
Download iOS App



