पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल की एक बैठक में राज्य के मंत्री जावेद अहमद खान को डांट पिलाई और सार्वजनिक तौर पर पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी।
खान ने हाल में ही दिया था पार्टी कार्यकर्ताओं के विरूध्द बयान
पार्टी में उच्च पदस्थ एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोलकाता में खान के कस्बा विधानसभा क्षेत्र में हाल में पार्टी के भीतर झगड़े की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें कई घरों में तोड़फोड़ की गई थी। बैठक में मौजूद रहे सूत्र ने बताया, “खान ने झगड़े के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध बयान दिया था, जो बनर्जी को पसंद नहीं आया। उन्होंने आपदा प्रबंधन मंत्री को डांटा और मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी।”
तृणमूल नेताओे के समर्थक में आपस में हो गया था झगड़ा
कस्बा के नोनाडांगा लेक पल्ली में हाल में झगड़ा हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसे आरोप थे कि स्थानीय पार्षद सुशांत घोष के समर्थकों ने खान के लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।
आपको बता दे कि तृणमूल सत्ता के मद में चूर होकर आपस में ही लड़कर ईलाके में तनाव को हवा दे रहे हैं । जिसके बाद स्थानीय नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई थी। गत दिनों पहले ही तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गुटबाजी के चलते मुस्लिम बस्ती में आग लगा दी गई । जिसमें करीब एक दर्जन लोग जलकर मर गये थे । जिस कारण ममता सरकार की बड़ी फजीहत हो गई थी .


Download Android App
Download iOS App



