ममता अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद करें : बंगाल भाजपा 

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उन्हें ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद’’ करना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उन्हें ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद’’ करना चाहिए और राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस राज्य में चुनाव जीतने के लिए ‘‘आतंक का हथकंडा’’ अपना रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने के बजाय, मुख्यमंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के बारे में चिंता करनी चाहिए।’’ इससे पहले आज ममता ने भाजपा पर बंगाल में ‘‘हत्या की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

Desk Team