पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Summary :

ओडिशा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में जगतसिंहपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा में पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं।  युवक पर आरोप हैं कि उसने विशेष समुदाय के लोगों की आस्था को भड़काने का काम किया हैं।  राजधानी भुवनेश्वर से ६४ किलोमीटर दूर एक गांव में रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर पैंगबंर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक वक्तव्य लिखा है।  जो एक मोहम्मद को मानने वाले लोगों की भंग कर रहा हैं।  इसके खिलाफ अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने  पुलिस को लिखित में शिकायत दी हैं।   
लिखित शिकायत के बाद लोगों ने किया जिला मुख्यालय प्रदर्शन 
पुलिस ने अपनी बयान में कहा कि जगतसिंहपुर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय ने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी हैं।  पुलिस ने आरोपी फेसबुक अकाउंट की जांच की तो उसके । अकाउंट पर अन्य धर्मों के लोगों के देवी -देवताओं पर विवादस्पद पोस्ट किए हैं।  
आरोपी के खिलाफ धार्मिक हिंसा भड़काने की धारा में केस दर्ज 
 उन्होंने बताया कि बुधवार को उसे गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट में प्रशासन (आईपीसी) की धारा 153 (ए), 295 व 503 के तहत केस दर्ज किया हैं। 
  

Desk Team