महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई के ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश चव्हाण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रमेश के भाई दिनेश चव्हाण के ससुराल वालों से युवक और उसके परिजनों की बहस हो गई। इस दौरान रमेश पर उसके भाई के ससुरालावालों ने चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दिनेश और उसकी पत्नी फरजाना के बीच हालिया लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह मुंब्रा स्थित अपने मायके चली गई।
कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान फरजाना की मां जरीना, फिरोज शेख, महेश गुप्ता, अमीन शेख और अब्दुल शेख के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



