अफग़ानिस्तान टीम पर शोएब अख्तर बड़ा आरोप,कहा- बैन हो जाएगी टीम

Summary :

इस विश्वकप में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर भी लगातर चर्चा में बने रहे हैं। इतना ही नहीं शोएब अख्तर अपने यूट्यूब द्घारा बनाए गए चैनल से वीडियो बनाकर कई बयान भी जारी कर चुके हैं।

इस विश्वकप में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर भी लगातर चर्चा में बने रहे हैं। इतना ही नहीं शोएब अख्तर अपने यूट्यूब द्घारा बनाए गए चैनल से वीडियो बनाकर कई बयान भी जारी कर चुके हैं। शनिवार को यानि आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है। 
इस मैच के होने से पहले भी शोएब अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर चुके हैं। इस वीडियो में शोएब अख्तर अफगानिस्तान की टीम के बैन हो जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अख्तर ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं। आज पाकिस्तान की टीम वल्र्ड कप के उस मोड़ पर खड़ी हुई है,जहां उसे सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उसे अपने बाकी के जो दोनों मुकाबलें होने बाकी हैं । बेशक अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में एक भी मैच न जीत पाई हो लेकिन उसने अपने खेल से बाकी टीमों के पसीने छुडवा दिए हैं। 
इसी बीच दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि हिंदुस्तान अफगानिस्तान टीम को बैटिंग में परिपक्व नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के पूव तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान टीम पर यह भी आरोप लगाया है कि अगर अफगानिस्तान टीम के सभी खिलाडिय़ों के आईडी कार्ड ठीक ढंग से चेक किए जाए तो टीम बैन हो जाएगी। 

भारत नहीं सीखा पाया अफगानिस्तान टीम को बल्लेबाजी करना 

शोएब अख्तर का कहना है कि अफगानिस्तान टीम का घरेलू मैदान कभी पेशावर रावलपिंडी होता था। हम लोग उनके लड़कों को तैयार करते थे। लेकिन आज वो दिल्ली और नोएडा पहुंच गए हैं। देहरादून उनका होम ग्राउंड बन गया है। हिंदुस्तान ने उन पर बहुत निवेश किया है। लेकिन वह अफगानिस्तान टीम को बल्लेबाजी मे परिपक्व नहीं कर पाया है।

अफगानिस्तान टीम हो सकती है बैन

शोएब अख्तर ने कहा कि यदि आज अफगानिस्तान की टीम के सारे आईडी निकलवा लिए जाए तो ये टीम बैन हो सकती है। अख्तर ने अफगान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ सहित उन लोगों से भी निवेदन किया है। जो मीडिया में बयान देते हैं कि वो ऐसा न करें। वर्ना तो आपके सारे रिश्तेदार पेशावर और कराची के निकल आएंगे और आपकी टीम को बैन किया जा सकता है। 
शोएब अख्तर ने आगे बोला कि हमने भी अपने घर में 30 लाख अफगानिस्तानी लोगों को जगह दी है और हम उन्हें पसंद करते हैं,प्यार करते हैं। लेकिन 30 जून उन दिनों में से है जिस दिन हम दोनों के बीच कोई प्यार नहीं हो सकता है,क्योंकि पाक को दो अंक मिलने बहुत जरूरी है। 

Desk Team