कोरोना वायरस का खौफ इस कदर व्याप्त है कि एक व्यक्ति की खुद के संक्रमित होने की खबर सुनते ही मौत हो गई। दरअसल, कोरोना टेस्ट कराने आए एक युवक को जैसे ही पता चला कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह अस्पताल में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे ऑक्सीजन के सहारे कोविड केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।
मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा कस्बे का है। फरसाबहार विकास खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.टोप्पो ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 10:00 बजे तपकरा निवासी एक युवक कोरोना टेस्ट कराने सीएचसी अस्पताल आया था।
शहडोल मामले में बोले DM-ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत, हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन
टेस्ट के बाद जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी, तो युवक अचानक अस्पताल में ही बेहोश हो गया। उसे तपकरा स्थित कोविड केयर आईटीआई ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत गई। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



