Manipur में कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर फेंका बम, 2 मासूम बच्चों की गई जान, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

Manipur Bomb Attack: मणिपुर में हिंसक घटनाओं का दौर जारी है। मंगलवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया। इस हमले में 5 साल के बच्चे और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई है। जब घर पर हमला हुआ, तब वह लोग सो रहे थे। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। Manipur Bomb Attack: हमले में 2 बच्चों ने गंवाई जान जानकारी के अनुसार, बिष्णुपुर जिले में 6 और 7 अप्रैल…

Manipur Bomb Attack: मणिपुर में हिंसक घटनाओं का दौर जारी है। मंगलवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया। इस हमले में 5 साल के बच्चे और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई है। जब घर पर हमला हुआ, तब वह लोग सो रहे थे। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Manipur Bomb Attack: हमले में 2 बच्चों ने गंवाई जान

Manipur Bomb Attack
Manipur Bomb Attack (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, बिष्णुपुर जिले में 6 और 7 अप्रैल की रात करीब एक बजे कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला कर दिया। इस हमले में पांच साल के एक बच्चे और छह महीने की एक बच्ची की जान चली गई। वहीं, इन बच्चों की मां घायल बताई जा रही है। जिस समय बम हमला हुआ, महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी।

आनन-फानन में तीनों को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह गांव चूराचांदपुर के पास है और मणिपुर हिंसा के समय से यह सीमावर्ती इलाका कुकी उग्रवादियों के निशाने पर रहा है।

बीजेपी विधायन ने की हमले की निंदा

इस गांव में लगातार गोलीबारी की घटनाएं लगातार होती आई हैं। इस इलाके के बीजेपी विधायक टी एच शांति सिंह ने ट्रोंग्लाओबी आवांग लेकाई हुए उग्रवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हमला कुकी नार्को-आतंकवादियों ने किया है। यह जघन्य घटना आतंकवाद से कम नहीं है। ऐसे अमानवीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई जगह नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।

Manipur Bomb Attack: जान गंवाने वालों को विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Manipur Bomb Attack
Manipur Bomb Attack (Source: Social Media)

विधायक ने इस हमले में जान गंवाने वाले पांच वर्षीय बच्चे और पांच महीने की बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्हें इतनी निर्दयता से छीन लिया गया। इस असीमित दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी से मिलने का था इरादा…’, दिल्ली विधानसभा घुसपैठ कांड में आरोपी के परिवार ने किया अहम खुलासा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।