मणिपुर पुलिस राज्यपाल अनुसुइया उइके से जुड़े गलत सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करेगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि एक्स से उस पोस्ट को हटाने का अनुरोध किया गया है, जिसमें गलत टिप्पणियों के साथ एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें दावा किया गया था कि राज्यपाल ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली आरएसएस प्रायोजित बैठक में हिस्सा लिया।
मणिपुर पुलिस ने ट्वीट
मणिपुर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ”बैठी हुई महिला मणिपुर की राज्यपाल नहीं है, जैसा कि पोस्ट में कहा गया है। साइबर क्राइम में एफआईआर की जाएगी। इम्फाल के पुलिस अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियों के साथ फोटो पोस्ट की है।


Download Android App
Download iOS App



