भारत में ड‍िज‍िटल पेमेंट मॉडल को लेकर जर्मन मंत्री ने की तारीफ, कहा- यह India की सफलता की कहानी

Summary :

जर्मन दूतावास ने रविवार 20 अगस्त को भारत के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की तारीफ की है, इसकी एक तस्वीर भी जर्मन दूतावास ने एक्स पर शेयर की है।

जर्मन दूतावास ने रविवार 20 अगस्त को भारत के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की तारीफ की है, इसकी एक तस्वीर भी जर्मन दूतावास ने एक्स पर शेयर की है। इसमें जर्मनी के संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री वोल्कर विसिंग सब्जी की एक दुकान पर कुछ खरीदते करते हुए नजर आ रहे है, ट्वीट में बताया गया है कि जर्मन मंत्री भारत के डिजिटल भुगतान मॉडल से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
 ऑनलाइन लेनदेन करना हुआ सुविधाजनक
जर्मन दूतावास की ओर से ट्वीट की गई पोस्ट में कहा गया है कि ‘भारत की सफलता की कहानियों में से एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है यूपीआई हर किसी को सेकंडों में लेनदेन करने में सक्षम बनाता है, लाखों भारतीय लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री ने खुद यूपीआई भुगतान की सरलता का अनुभव किया और वे बेहद रोमांचित हैं।”

जी-20 की बैठक के लिए भारत के दौरे पर

एक्स पर पोस्ट की गई फोटो और वीडियो में विसिंग को एक सब्जी बचने वाले को भुगतान करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है, बता दें कि जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विसिंग 18 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे, उन्होंने 19 अगस्त को जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए।

Desk Team