मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानित के मामले में अब पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इस मामले में शुक्रवार तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। 19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था। इस शर्मनाक घटना की देशभर में आलोचना हो रही है।
बता दें पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी और दुख जताया है। पीएम ने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इसने पूरे देश की बेइज्जती की है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दरअसल, इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, एक आरोपी को लेकर पुलिस ने कहा कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था और उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।
देश के सभी नागरिकों के लिए दर्दनाक घटना
साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की भी मांग उठने लगी है। असम में विपक्षी दल ने इस घटना और राज्य में जारी अशांति के लिए मणिपुर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने कहा, “घटना से पता चलता है कि राज्य में पूर्ण अराजकता है और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। खुफिया विफलता, अधिकारियों की मिलीभगत, राज्य और केंद्र सरकारों की निष्क्रियता न केवल मणिपुर के लोगों के लिए बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए दर्दनाक है।


Download Android App
Download iOS App



