झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी विस्फोटक से उड़ा दिया। इसके साथ ही उपद्रवियों ने पुलिस को सूचना देने पर कर्मचारियों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के अनुसार, हथियारबंद माओवादियों का एक समूह ने शनिवार रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में इमारतों में घुस गया और सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों को उपद्रवियों ने पीटा और पुलिस को सूचित करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

महथा ने बताया कि माओवादियों ने वन क्षेत्र में स्थित इन इमारतों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) लगाकर उड़ा दिया। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि माओवादियों ने एक मार्ग तैयार करने के लिए जंगल में पेड़ों को भी गिरा दिया था, जिसका उपयोग वे संभवतः सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए करते थे।” उन्होंने कहा कि जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



