गोवा में लगेगी माराडोना की विशाल प्रतिमा

Summary :

गोवा सरकार अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की विशाल प्रतिमा अगले साल की शुरूआत में पूर्वी जिले के तटीय इलाके में लगायेगी ।

गोवा सरकार अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की विशाल प्रतिमा अगले साल की शुरूआत में पूर्वी जिले के तटीय इलाके में लगायेगी । 
राज्य सरकार के सीनियर मंत्री और कालांगुटे के विधायक माइकल लोबो ने बताया ,‘‘माराडोना की प्रतिमा पहले से ही बन रही है । महाराष्ट्र के एक कलाकार उस पर काम कर रहे हैं ।’’ 
लोबो ने 2018 में ही प्रदेश में माराडोना की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी । 
उन्होंने बताया कि प्रतिमा कंडोलिम या कालांगुटे में लगाई जायेगी । 

Shera Rajput