मराठा आरक्षण को लेकर फिर से आंदोलन, मनोज जरांगे के नेतृत्व में उठी मांग, CM फडणवीस ने उठाए सवाल

Summary :

Maratha Aarakshan Morcha: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा समाज आरक्षण को लेकर सक्रिय हो गया है। इस बार आंदोलन की कमान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने संभाली है। मराठा समाज की मांग है कि उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल कर आरक्षण दिया जाए। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। Maratha Aarakshan Morcha: CM फडणवीस ने उठाए सवाल सीएम फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने की शुरुआत हमारी सरकार ने ही की थी। हमने मराठा समाज के लिए अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। बावजूद इसके, अब वे ओबीसी…

Maratha Aarakshan Morcha: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा समाज आरक्षण को लेकर सक्रिय हो गया है। इस बार आंदोलन की कमान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने संभाली है। मराठा समाज की मांग है कि उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल कर आरक्षण दिया जाए। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Maratha Aarakshan Morcha: CM फडणवीस ने उठाए सवाल

सीएम फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने की शुरुआत हमारी सरकार ने ही की थी। हमने मराठा समाज के लिए अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। बावजूद इसके, अब वे ओबीसी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहाँ हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन मैं खुद यह समझ नहीं पा रहा हूं कि इस आंदोलन की जरूरत क्यों पड़ी?”

Maratha Aarakshan Morcha
Maratha Aarakshan Morcha

Maharastra News Hindi: OBC आरक्षण की हकीकत

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ओबीसी वर्ग में लगभग साढ़े तीन सौ जातियां शामिल हैं। अगर हम मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की बात करें, तो ओबीसी का कटऑफ एसीबीसी से भी अधिक है, और एसीबीसी का कटऑफ ईडब्ल्यूएस से ऊपर है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि क्या ओबीसी में शामिल होने से मराठा समाज को वास्तव में फायदा मिलेगा या नहीं।

Mumbai News Today: मराठा समाज को करना चाहिए सही दिशा में अध्ययन

फडणवीस ने सुझाव दिया कि मराठा समाज के बुद्धिजीवियों को पहले तथ्यों का गहराई से अध्ययन करना चाहिए और फिर उचित मांग रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह आंदोलन राजनीतिक आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सुधारों के लिए है, तो उसकी एक अलग दिशा होनी चाहिए।

Maratha Aarakshan Morcha
Maratha Aarakshan Morcha

कुछ राजनीतिक दल उठा रहे हैं फायदा?

सीएम ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियाँ इस आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। वे मराठा समाज के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं, लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

आरक्षण की कानूनी स्थिति

देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि मराठा समाज को पहले ही आरक्षण दिया गया है, और यह आरक्षण अदालत में भी बरकरार रखा गया है। किसी अन्य वर्ग का हक छीना नहीं जाएगा और सभी निर्णय कानूनी और लोकतांत्रिक ढांचे में लिए जाएंगे।

Maratha Aarakshan Morcha
Maratha Aarakshan Morcha

विरार हादसे पर दुख और मुआवजे की घोषणा

विरार में हाल ही में हुए भवन हादसे पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में 17 लोगों की जान गई है। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में कई अवैध इमारतों के निर्माण की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जाएगी।

राहुल गांधी के बयान पर भकड़े CM फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राहुल गांधी का दिमाग अब खाली हो चुका है। उन्हें समझ ही नहीं आता कि एक राष्ट्रीय नेता को कैसे बात करनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या का ‘गेट-वे’ बन गया है पश्चिम बंगाल: गिरिराज सिंह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।