पणजी : कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान के समर्थन में गोवा के आर्चबिशप फिलिप नेरी फराओ ने रविवार को सभी चर्चों में सामूहिक प्रार्थना सभा को रद्द कर दिया है।
आर्चबिशप पैलेस द्वारा यहां जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया कि रविवार को प्रार्थना स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना आयोजित नहीं होगी।उन्होंने कहा कि पादरियों को निर्देश दिया जाता है कि वे सामूहिक सभा के बिना अपनी प्रार्थना करें।गौरतलब है कि अभी तक गोवा में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



