तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है। 65 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म आचार्य के सेट में शामिल होने से पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कोविड -19 टेस्ट कराया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।
उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया को लिखे पत्र में कहा “मैंने इस वक़्त खुदको अपने घर पर ही आईसोलेट कर लिया है। मेरा उन सभी लोगों से अनुरोध है, जो पिछले 5 दिनों में मुझसे मिले थे, उन्हें भी अपने कोविड टेस्ट करवा लेना चाहिए। जल्द ही आप सभी को मेरे ठीक होने पर अपडेट करेंगे।” गौरतलब है कि शनिवार को नागार्जुन के साथ चिरंजीवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से तेलुगु फिल्म उद्योग के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रगति भवन में मुलाकात की थी।

राज्य में सिनेमा के व्यवसाय को फिर से शुरू करने के लिए तेलंगाना सरकार की पहल पर चर्चा करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। चिरंजीवी और नागार्जुन ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक नए फिल्म शहर की स्थापना के सरकार के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार, आरएस सदस्य जे संतोष कुमार, सरकार के मुख्य सलाहकार राजीव शर्मा, मुख्य सचिव सोमेश कुमार, प्रमुख सचिव नरसिंग राव, रामकृष्ण राव और शेषाद्रि उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाग लिया था।


Download Android App
Download iOS App



