मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव से पहले चार विधायक शुक्वार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय मे बीजेपी पार्टी में पूर्ण रूप से सम्मिलत हो गए।
चुनाव से पहले 4 विधायक बीजेपी में हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक सभी विधायक एनईडीए के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से दो विधायक फेरलिन संगमा और बेनेडिक मारक, तृणमूल कांग्रेस से एचएम शांगप्लियांग और निर्दलीय विधायक सैमुअल संगमा हैं।
तृणमूल कांग्रेस और एनपीपी को बड़ा झटका
मे सरमा ने विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन विधायकों के पार्टी में शामिल होने से राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आज ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि उन्होंने पूर्वोत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के विकास के एजेंडे में अपना विश्वास जताया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों का अनुभव अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी मजबूत प्रदान करेगा। शांगप्लियांग, फेरलिन सांगमैन और बेनेडिक मारक ने पिछले महीने विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस में उसकी सहयोगी भाजपा वर्तमान में पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सत्ता में है।


Download Android App
Download iOS App



