मेघालय कांग्रेस ने ‘भाजपा मुक्त’ का आह्वान किया

Summary :

प्रदर्शन करने की अपील की, जैसा असम गण परिषद ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किये जाने के परिप्रेक्ष्य में किया था।

मेघालय कांग्रेस के नेता मुकुल संगमा ने बुधवार को पूरे देश से ‘ भाजपा मुक्त’ का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडों पर चलते रहेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर श्री संगमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री मोदी और श्री शाह से नागरिकों की भावनाओं के सम्मान की उम्मीद लगाना व्यर्थ हैं क्योंकि वे वह संघ के ही नुमाइंदे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के बाद राज्यसभा में भी पारित कराने की कोशिश की, हालाकि मजबूत विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका। इस विधेयक को पारित कराना संघ समर्थित भाजपा का पूर्व-निर्धारित इरादा है। श्री संगमा ने पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की साझेदार मेघालय के क्षेत्रीय पार्टियों को ‘ रीढ़विहीन’ करार दिया। उन्होंने इन क्षेत्रीय पार्टियों को राज्य में वैसा ही प्रदर्शन करने की अपील की, जैसा असम गण परिषद ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किये जाने के परिप्रेक्ष्य में किया था।

Desk Team