पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बयान का समर्थन करने पर अली ज़फर को पड़ी लताड़

Summary :

पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफ़र ने इमरान खान स्पीच की तारीफ की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा।

पुलवामा हमले के बाद पूरे भारत में पाकिस्तान के विरोध के स्वर उठ रहे है भारतीय नागरिक अब आरोप की लड़ाई चाहते है। भारत के इस गुस्से को देखकर कल घबराये हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से राष्ट्र के नाम स्पीच – सन्देश दिया। पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफ़र ने इस स्पीच की तारीफ की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा।

इमरान खान और अली जफ़र

आपको बता दें अली जफ़र कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है जैसे मेरे ब्रदर की दुल्हन , डिअर जिंदगी , टोटल स्यापा , तेरे बिन लादेन। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पीच के बाद अली जफ़र से ट्वीट करते हुए इमरान खान की तारीफ की और कहा ” क्या स्पीच है !”।

अली जफ़र ट्वीट

ट्वीटर पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें: https://twitter.com/AliZafarsays/status/1097775995493539840

इसके बाद अली जफ़र ने इमराना खान के स्पीच वीडियो के साथ एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होइने लिखा की, ” इस स्पीच को खुले दिल से सुने। घमंड , एक तरफ़ा सोच और घृणा को दूर रखें। अगर तब भी ना समझ आये तो दुबारा सुने कुछ दिन बाद शांति अपने आप मिल जाएगी। #love #peace # #humanity #togetherness

ट्वीटर पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/AliZafarsays/status/1097830235482017792

अब उन्होंने तो ट्वीट कर अपने प्रधानमंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए पर ये बात भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आयी और उन्होंने सोशल मीडिया पर अली जफ़र को जमकर लताड़ लगाई।

इमरान खान और अली जफ़र

आपको बात दें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भारत के आरोपों को नकारते हुए कहा था की वो खुद आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे है और पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। अगर भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के कोई सबूर है तो वो उन्हें दे कार्यवाही जरूर की जाएगी।

इमरान खान

इमरान खान ने आगे कहा की पाकिस्तान खुद पिछले 15 सालों से आतंकवाद से संघर्ष कर रहा है जिसमे 70 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मारे जा चुके है। अगर भारत उनपर बिना किसी सबूत के इल्जाम लगाएगा तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे।

इमरान खान

इमरान ने आगे कहा की भारत अगर पाक्सितान पर हमला करता है तो पाकिस्तान की फ़ौज भी जवाबी कार्यवाही जरूर करेगी। 6 मिनट की अपनी स्पीच में इमरान खान अपनी करतूतों का बचाव करते दिखे पर पूरी दुनिया जानती है की पाकिस्तान की असलियत क्या है।

अब देखिये अली जफ़र के ट्वीट पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन:

1.

अली जफ़र ट्वीट

2.

अली जफ़र ट्वीट

3.

अली जफ़र ट्वीट

4.

अली जफ़र ट्वीट

5.

अली जफ़र ट्वीट

6.

अली जफ़र ट्वीट

7.

अली जफ़र ट्वीट

फिल्म टोटल धमाल की टीम भी पुलवामा शहीदों की आर्थिक मदद के लिए आई आगे

Desk Team