राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि संघ समाज से सीधे जुड़कर सकारात्मक दिशा में काम करेगा। यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आरएसएस द्वारा आयोजित ‘सामाजिक बदलाव में संघ की भूमिका’ विषय पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुये श्री भागवत ने आगे कहा समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है।
समाज में आने वाले सकारात्मक बदलाव में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होना चाहिये। श्री भागवत ने यहां उक्त विषय पर लगभग डेढ़ घंटे तक बोलते हुये अपने विचार रखे।
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ने, नई शाखा बनाने को लेकर मालवा प्रान्त के स्थानीय संघ पदाधिकारियों से चर्चा की थी। श्री भागवत अपने चार दिनी प्रवास पर इंदौर पहुँचे है। उनकी मौजूदगी में होने वाले संघ के आयोजनों से मीडिया को दूर रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



