झारखंड के सरायकेला जिले में मंगलवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक शिक्षिका का सिर काट दिया और इसके बाद वह कटे सिर को लेकर गलियों में घूमने लगा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुकुरू हेरेसा (35) खापसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं।
जब भी वह स्कूल आती थीं तो हरी हेमब्रोम (45) उन्हें घूरा करता था। मंगलवार को हरी ने सुकुरू को स्कूल से बाहर बुलाया। वह जैसे ही स्कूल परिसर से बाहर आईं, हरी ने उन पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि शिक्षिका का सिर धड़ से अलग हो गया।
इसके बाद हरी महिला का सिर लेकर घूमने लगा। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरि को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



