मैनचेस्टर : इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत की आेर से स्पिनर कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट उखाड़े आैर मेजबान टीम को आठ विकेट पर 159 पर रोक दिया। जोस बटलर ने शानदार 69 और जेसन रॉय ने 30 रन बनाए। डेविड विले 29 रन बनाकर नाबाद रहे बाकी खिलाड़ी दहाई के अंक में भी प्रवेश नहीं कर पाए।
उमेश यादव ने 21 रन देकर दो विकेट लिए जबकि कुलदीप ने अपने पांच विकेट केवल 24 रन देकर लिए। उल्लेखनीय है कि एक लंबे विश्राम के बाद कप्तान विराट कोहली मुकाबले में उतरे हैं और इससे पहले भारत की टीम आयरलैंड को धूल चटाकर अपने मनोबल को बढ़ा चुकी है। आज पहली बार भुवनेश्वर, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल को विकेट नहीं मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



