असम के दीमा हसाओ जिले में दीमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के उग्रवादियों ने गुरुवार देर रात एक सीमेंट कंपनी के लगभग 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उग्रवादियों ने ट्रक ड्राइवर्स पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पांच ड्राइवर्स की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बुरी तरह घायल हुए।
गुवाहाटी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीएनएलए उग्रवादियों ने छह ट्रकों में आग लगाने से पहले ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जब उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से उन पर गोलियां चलाईं तो ट्रकों के कम से कम सात चालक और सहायक पास के जंगलों में भागने में सफल रहे।
छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS को गिरफ्तारी से संरक्षण, SC ने कहा-देश में यह परेशान करने वाली प्रवृत्ति
जिला पुलिस प्रमुख जयंत सिंह के नेतृत्व में असम राइफल्स के जवान और असम पुलिस के जवान उमरंगसु लंका रोड पर रेंजरबील स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जले हुए ट्रकों से पांच ड्राइवरों के शव बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी जिले में उग्रवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है, जो गुवाहाटी से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।


Download Android App
Download iOS App



