अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पिछले दिनों अपनी जिंदगी में एक काफी बड़े भूचाल का सामना करना पड़ा है। दरअसल एक्ट्रेस के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में राज के गिरफ्तार हो जाने के बाद शिल्पा को बड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब खुद को नार्मल करने की भी बहुत कोशिश की हैं।

शिल्पा शेट्टी एक बार फिर पिछले हफ्ते ही डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है। इस बीच उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है, जो जोरो-शोरो से चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने अपनी गलतियों के बारे में बात की है।

किताब के एक पेज की लाइनें की शेयर…
शिल्पा शेट्टी ने सोफिया लॉरेन की लिखी लाइन्स को साझा किया है। जिसमें लिखा है, गलतियां उस बकाया राशि का हिस्सा हैं जिसका भुगतान पूरी उम्र करना पड़ता है। गलतियों के बारे में किताब में आगे लिखा है, ‘हम इधर-उधर कुछ गलतियां किए बिना अपने जीवन को दिलचस्प नहीं बना सकते। हम आशा करते हैं कि वे खतरनाक गलतियां या गलतियां नहीं होंगी जो अन्य लोगों को चोट पहुंचाती हैं। लेकिन गलतियां होंगी।

गलतियों से सीखना है जरूरी…
वहीं इस पोस्ट में आगे लिखा है, हम अपनी गलतियों को उन चीजों के रूप में देख सकते हैं जिन्हें हम भूलना चाहते हैं या अपने सबसे दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और उत्तेजक अनुभवों के रूप में देख सकते हैं। गलतियों के कारण नहीं बल्कि हमने उनसे जो सीखा है उसके कारण।’

मैं गलतियां करने जा रही हूं, मैं खुद को क्षमा करूंगी और उनसे सीखूंगी।’ इसके अलावा शिल्पा ने अपनी कहानी में एक एनिमेटेड स्टिकर को भी जोड़ा है जिसमें लिखा, ‘मैंने गलती की लेकिन यह ठीक है।

याद दिला दें, शिल्पा शेट्टी पोर्न फिल्में बनाने के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच काम पर लौटी हैं। इस दौरान एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शिल्पा जब कंटेस्टेंट्स के बीच पहंचीं तो सब कफी इमोशनल हो गए और शिल्पा को लोगों ने रोते हुए भी देखा। राज को 19 जुलाई को इस मामले में हिरासत में लिया गया था तब से वो जेल में ही हैं।


Download Android App
Download iOS App



