बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट को दिल दे बैठी जरीन खान, कपल गोवा में कर रहा है एन्जॉय

Summary :

इन दिनों अभिनेत्री जरीन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए फैंस के दिलों में राज करती है।

इन दिनों अभिनेत्री जरीन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए फैंस के दिलों में राज करती है। तभी तो वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। खैर, इन दिनों फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान अपनी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि डेटिंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। 
मालूम हो सुपरस्टार सलमान खान ने जरीन को फिल्मों में लॉन्च किया था और इसके लिए एक्ट्रेस हमेशा उन्हें क्रेडिट भी देती हैं। वहीं जरीन खान का बॉलीवुड में फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। लेकिन रीजनल फिल्मों में वह धूम मचा रही हैं। 
एक्ट्रेस ने शेयर की गोवा वेकेशन की तस्वीरें… 
एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जरीन के इस पोस्ट में एक्ट्रेस अकेले नहीं बल्कि उनके साथ एक शख्स भी दिखाई दे रहा है और ये कोई और नहीं बल्कि एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा हैं। 
जरीन खान ने बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा के साथ इंस्ट स्टोरी पर दो तस्वीर शेयर की है।  दरअसल इन दिनों एक्ट्रेस शिवाशीष मिश्रा के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई है, जहां से उन्होंने ये अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। 
बता दें, इससे पहले शिवाशीष के जन्मदिन पर जरीन ने लिखा- ‘टेढ़ा है पर मेरा है, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई शिव, भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।‘ इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया है। 

कौन है शिवाशीष मिश्रा?
शिवाशीष मिश्रा इंदौर के जाने माने बिजनेसमैन हैं जिनकी बिग बॉस के घर एक आदमी की तरह एंट्री हुई। हालांकि शो में शिवाशीष बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाए और घर से बेघर हो गए थे। लेकिन बाद में उनके गुड लुक्स की खूब चर्चा होने लगी और आज की तारीख में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। 
 

Desk Team