कर्नाटक सरकार में मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोका ने मंगलवार को कनकापुरा विधानसभा क्षेत्र से 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
कनकापुरा से दूसरा नामांकन पत्र दाखिल
अशोका ने कनकापुरा से दूसरा नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने पहला नामांकन पत्र बेंगलुरु के अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पद्मानाभनगर से भरा। यह कांग्रेस नेता शिवकुमार को राज्य भर में कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए विवश करने की चाल है। भाजपा ने वर्ष 2018 के चुनाव में बादामी निर्वाचन क्षेत्र में सिद्धारमैया के खिलाफ बी श्रीरामुलु को मैदान में उतारा था।
बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन
इसके चलते कांग्रेस नेता बहुत कम अंतर से चुनाव जीते। श्रीरामुलु और सिद्धारमैया को मोल्कलमुरु और चामुंडेश्वरी से भी मैदान में उतारा गया था, जहां से पहले जीते और बाद में हार गए। अशोका ने नामांकन दाखिल करने से पहले, एक रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस बीच, शिवकुमार ने सोमवार को एक विशाल रैली के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और परिणाम 13 मई को आएंगे।न नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। नामांकन वापसी की तिथि 24 अप्रैल है।


Download Android App
Download iOS App



