झारखंड में लगातार बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेर रही है। वहीं सरकार के जिम्मेदार लोग प्रदेश की आपराधिक घटनाओं पर के बेतुके बयान से दे रहे हैं। दरअसल, बीजेपी द्वारा अपराध पर उठाए गए सवालों पर झारखंड सरकार में मंत्री हाफिजुल हसन से पत्रकारों ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल पूछा तो उन्होंने पत्रकारों को ही सही सवाल करने की सलाह दे डाली। साथ ही तिलमिलाए मंत्री ने कहा “हमारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रही है और हत्याएं तो होती रहती हैं.”
हमारे पास कोई ऐसी मशीन नहीं है कि हम हत्याएं रोक सकें
आपको बता दें उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई ऐसी मशीन नहीं है कि हम हत्याएं रोक सकें। या हमें पहले ही हत्या की जानकारी मिल जाए। वहीं कांग्रेस के बेरमो बिधायक अनूप सिंह ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सिर्फ बीजेपी के लोगों का मसला नहीं है। ये हमारे लिए भी बहुत जरूरी है, जिस तरह से कमल भूषण के करीबियों की हत्याएं हो रही हैं। ये चिंता का विषय है, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर पर हमारे मुख्यमंत्री सजग हैं।
हेमंत सोरेन के शासन काल में प्रतिदिन 10 हत्या और रेप के मामले सामने आए
इसके आगे हाफिजुल हसन ने कहा “अगर ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो वहां नक्सलियों का तांडव है। शहरी क्षेत्रों में अपराधियों और माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर तरफ हत्या, लूटमार और रेप की घटना देखने को मिल रही है.” साथ ही उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार की कार्यकाल में जनवरी 2020 से फरवरी 2023 यानी सिर्फ अड़तीस महीनों में दो लाख संघीय अपराधों को अंजाम दिया गया है। पांच हजार दो सौ पच्चीस बेटियों की इज्जत लूटी गई है. पांच हजार सात सौ इकहत्तर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हत्या और रेप की घटनाओं को जोड़ दिया जाए तो औसतन हेमंत सोरेन के शासन काल में प्रतिदिन 10 हत्या और रेप के मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



