Mizoram: अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से 17 मजदूरों की हुई मौत, 40 अभी भी मलबे में दबे

Summary :

मिजोरम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है।बता दें एक निर्मणाधीन पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है, साथ ही कई मजदूर घायल हो गए है।इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।

 रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे मजदूर 
दरसअल, मिजोरम के जिस रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर मजदूर काम कर रहे थे। उस पुल नंबर 196 की ऊंचाई 104 मीटर है। यह ब्रिज दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 42 ज्यादा ऊंचा है। इस ब्रिज से रेलवे ट्रैफिक चालू होने के बाद मिजोरम देश के विशाल रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। 

आपको बता दें इस हादसे पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

Desk Team