मोबाइल फोन में विस्फोट, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Summary :

रविवार को बाइक चलाने के दौरान अरुमुगम अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था, उसने अपने हेलमेट में फोन को फंसा रखा था कि तभी उसमें विस्फोट हो गया।

कृष्णागिरि : तमिलनाडु के कृष्णागिरि में मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान उसमें विस्फोट होने से 30 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर किसी रिश्तेदार से बात कर रहा था। 
रविवार को बाइक चलाने के दौरान अरुमुगम अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था, उसने अपने हेलमेट में फोन को फंसा रखा था कि तभी उसमें विस्फोट हो गया। बेहोश होने से पहले उसने किसी तरह बाइक को किनारे खड़ा किया। 
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग उसे घटनास्थल से ले गये और अस्पताल में भर्ती कराया। 

Desk Team