गुजरात पहुंचते ही एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारे, केजरीवाल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

एयरपोर्ट पहुंचते ही कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल के सामने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। ऐसी स्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री सहज और मुस्कुराते हुए दिखे।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार गुजरात यात्रा कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज वडोदरा पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। ऐसी स्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल काफी सहज और मुस्कुराते हुए दिखे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल वडोदरा के टाउन हॉल में आज शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करने वाले है। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शुरू किया। इसी दौरान वहां खड़े बीजेपी समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। हालांकि, वह हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए बाहर निकल आए।


पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी जमीन तैयार करने के प्रयास में जुटे हैं। AAP नेता लगातार बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए गुजरात के लोगों के मन को टटोलने में लगे हैं।

Desk Team