Ranveer Singh संग मिस्टर फैजू का दिखा स्पेशल बॉन्ड, KKK12 Finale में Cirkus की टीम ने मचाया धमाल

Summary :

रणवीर सिंह का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस वीडियो को फैजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह उनकी गोद में बैठे हुए है और अभिनेता नवाजुद्दीन का एक डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह जहां भी जाते है वहां अपनी एनर्जी से धमाल कर देते है। रणवीर हर पार्टी की
जान होते है उनके मौजूदी ही लोगों को मस्ती का एहसास करा देती है। एक बार फिर
एक्टर का मस्त मौला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर का
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर
टीवी एक्टर फैजल शेख के साथ मस्ती करते दिख रहे है। इस
दौरान एक्टर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म सर्कस की पूरी टीम भी नजर आ रही है।

Complaint filed against actor Ranveer Singh in nude photoshoot case | Zee  News

सोशल मीडिया स्टार से टीवी स्टार बन चुके फैजल शेख ने अपने ऑफिशियल
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें रणवीर सिंह टीवी
एक्टर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। रणवीर के साइड में उनके को-स्टार्स पूजा
हेगड़े, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा दिख रहे हैं। वहीं फैजल की गोद में बैठे हुए
रणवीर अपने ही अंदाज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ का डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।

Faisal Shaikh says he did not let success change him: 'I can still go back  and be that salesman in Bandra again' | Entertainment News,The Indian  Express

वीडियो में देख सकते है कि रणवीर सिंह ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहते है कि, ‘टीवी का, सोशल मीडिया का, फिल्म का, सबका बदला लेगा मेरा फैजू।‘
वीडियो के बैकग्राउंड में
संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी मस्ती करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो के इंटरनेट
पर वायरल होते ही इसे काफी सारे लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को अब तक 8 लाख से
ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए फैजू ने कैप्शन में लिखा, ‘खतरों के खिलाड़ी की स्टेज पर इससे बेहतर मुलाकात नहीं हो
सकती थी। सचमुच कमाल के इंसान हैं
, फुल ऑफ एनर्जी और
शालीनता से भरे हुए। उम्मीद है कि आपसे जल्दी मिलूंगा सर
, तब तक आपके लिए ढेर सारी सक्सेस और पावर की दुआ
करता हूं।
‘ दरअसल, सर्कस की स्टार कास्ट ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के फिनाले में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी।

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित
शेट्टी ने किया है। यह फिल्म 23 दिसबंर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म में
रणवीर सिंह के अलावा
पूजा हेगड़े, जैकलिन और वरुण शर्मा, मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में
नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा
एक्साइटेड है।

Desk Team