कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चिह्न्ति करने के लिए एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीया जलाओ आह्वान का देश भर में जलती चिताओं के साथ समापन हो रहा है। गिरीश ने एक बयान में कहा, विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड की वजह से जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों की चिता जलती हुई परेशान करने वाली तस्वीरें हैं।
दूसरी तरफ, दाह संस्कार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे सैकड़ों शवों को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई हैं। यह दुखद स्थिति केवल इसलिए पैदा हुई, क्योंकि भाजपा सरकार ने आम आदमी के कल्याण की परवाह नहीं की। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके दीया जलाओ कार्यक्रम का समापन अब देश भर में उन सभी बेकसूर लोगों की चिता जलने के साथ संपन्न हुआ है, जो मेडिकल ऑक्सीजन और दवाओं की कमी से मर रहे हैं।
गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ तो लोगों को चिकित्सा ऑक्सीजन, दवाओं आदि के लिए जूझना पड़ा रहा है, ताकि वह अपने प्रियजनों को बचा सकें, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी भी प्रधानमंत्री के पोस्टरों के साथ टीका उत्सव का आयोजन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



