मसूरी : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम के प्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार मसूरी आये कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिनकी एक भी घोषणा धरातल पर नहीं आई। मसूरी पहुंचे हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा जो स्वच्छ शासन का दंभ भरती है, उसके राज में देश भर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : हरीश रावत
आये दिन बालात्कार व गैंग रेप की घटना सामने आ रही है और यह आग अब पहाड़ों पर भी पहुंच चुकी है, उत्तरकाशी की घटना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी की घटना ने उत्तराखंड को कलंकित किया है। इसकी घोर निंदा करने के साथ ही चिंतन भी करना चाहिए। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, जसबीर कौर, जोत सिंह गुनसोला, संदीप साहनी, जावेदखान, युवा कांगे्रस अध्यख वसीम खान, छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, मेघ सिंह, उपेंद्र थापली, अनुज गुप्ता, आशीष रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



