पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरान मरैकयार का रविवार को यहां निधन हो गया। पारिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मरैकयार की उम्र 104 साल थी।
उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



