Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 12 दिसंबर तक टला

Summary :

फर्नाडीस गुरुवार सुबह मामले के सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। इससे पहले 15 नवंबर को कोर्ट ने एक्ट्रेस को अग्रिम जमानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए अपनी दूसरी पूरक चार्जशीट दायर की थी।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की मुश्किलें कम नहीं होती दिख रही । दिल्ली की एक अदालत ने जैकलीन और करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित अवैध धन शोधन मामले में सुनवाई को 12 दिसबंर तक के लिए टाल दिया है। 
15 नवंबर को अभिनेत्री जैकलीन को कोर्ट ने दी थी जमानत
फर्नाडीस गुरुवार सुबह मामले के सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। इससे पहले 15 नवंबर को कोर्ट ने एक्ट्रेस को अग्रिम जमानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए अपनी दूसरी पूरक चार्जशीट दायर की थी। अदालत ने 26 सितंबर को उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। फर्नाडिस और एक अन्य बॉलीवुड हस्ती नोरा फतेही ने मामले में गवाह के तौर पर अपने बयान दर्ज कराए हैं। ईडी ने फर्नाडिस की 7.2 करोड़ रुपये की संपत्ति और सावधि जमा को कुर्क किया था। जांच एजेंसी ने इन उपहारों और संपत्तियों को अभिनेत्रियों द्वारा प्राप्त ‘अपराध की आय’ करार दिया।
जैकलीन को सुकेश ने दिए थे महंगे गिफ्ट
Jacqueline Fernandez Bail: 'देश छोड़कर फरार होने की कोशिश में थीं जैकलीन',  ED ने बेल का किया विरोध, किए बड़े खुलासे Enforcement Directorate said  Jacqueline Fernandez was trying to escape ...
 आपकों बता दें कि फरवरी में, ईडी ने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ अपना पहला पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जिसने उन्हें बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलवाया था।
चार्जशीट में आरोप लगाया गया था कि पिंकी चंद्रशेखर द्वारा भुगतान किए जाने के बाद उनके आवास पर जैकलीन के लिए महंगे गिफ्ट्स चुनती थी और उन्हें ड्रॉप कर देती थी।पिछले दिसंबर में, जांच एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत के समक्ष इस मामले में पहली चार्जशीट दायर की थी।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखर ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कुछ लोगों ने उनसे तोहफे लेने से इनकार कर दिया था।

Desk Team