महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें रक्षक कहे जाने वाली पुलिस भी शामिल है। हल्द्वानी में बीएससी की एक छात्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी के पास पहुंचा।
एसएसपी ने तुंरत एक्शन लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के कालाढूंगी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि, वह शहर के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।
मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया
सुबह घर से बस में सवार हुई तो उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में युवक आकर बैठ गया और जबरदस्ती बातें करने लगा। जैसे ही लामाचैड़ बस पहुंची तो वदीर्धारी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को कॉल किया। इसके बाद युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने तुंरत सिपाही को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि, छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है।
सिपाही का विवादों से पुराना नाता रहा है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले पुलिस लाइन के आरआई से अभद्रता पर उसका पिथौरागढ़ ट्रांसफर हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से बदसलूकी की थी। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



