‘Moosewala जैसा कर देंगे तुम्हारा हाल’… सलमान खान को मिली धमकी के बाद अलर्ट हुई पुलिस, जानें मामला

Summary :

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली हत्या की धमकी के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है।

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को मिली हत्या की धमकी के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) एक्शन में आ गई है, दरअसल बीते दिन एक हत्या की धमकी वाला गुमनाम पत्र सलमान खान को मिला था। पत्र में लिखा गया था की सलमान खान को भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा, जिसके बाद आज मुंबई पुलिस सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है। 
सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिला था धमकीभरा पत्र  
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की, पुलिस अधिकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान रविवार की सुबह टहलने के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी वाला पत्र दिया। सलीम के सिक्युरिटी ने चिट ढूंढ कर उन्हें दी। चिट में लिखा था, “तुम्हारा हाल मूसेवाले जैसा कर दूंगा।” 
अलर्ट पर है मुंबई पुलिस, मामले की हो रही गंभीरता से जांच 
बाद में, सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से बांद्रा पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को मिली धमकी से उनके फैंस के साथ ही बॉलीवुड जगत  भी सलमान की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है, पुलिस भी एक्टर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर है।  

Operation Blue Star: गोल्डन टेम्पल में लगे खालिस्तान के समर्थन में नारे, जानें क्या है ब्लू स्टार का इतिहास

Desk Team