केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41953 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं। राज्य सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 23106 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1743932 हो गई है जिनमें से 13.62 लाख संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि राज्य में पहले ही लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू है। राज्य में गत 24 घंटे में 58 और मरीजों की मौत होने के साथ अब तक यहां महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5565 हो गई है।
सरकार के मुताबिक इस समय राज्य में 375658 मरीज उपचाराधीन है और जांच किए जा रहे नमूनों के अनुपात में संक्रमण की दर 25.69 प्रतिशत है। सरकार के मुताबिक एर्णाकुलम में सबसे अधिक 6558 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोझिकोड में 5180, मलाप्पुरम में 4116, त्रिशूर में 3731, तिरुवनंतपुरम में 3727 और कोट्टयम में 3432 नए मामले आए।


Download Android App
Download iOS App



