महाराष्ट्र के अकोला जिले में रविवार को सुबह एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो भाइयों की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ जब तीनों मेदाशी गांव से पास के पातुर शहर के एक अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तेल रिसाव के कारण सड़क पर फिसलन हो गयी थी। तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। उन्होंने अचानक देखा कि एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा है, लेकिन वे समय पर ब्रेक लगाने में विफल रहे।
अधिकारी के अनुसार, ट्रक ने मोटरसाइकिल को आगे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुनील चव्हाण (28) और माणिक चव्हाण (25) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुये उसके चचेरे भाई को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



