हरियाणा में हिसार जिले के गांव बहबलपुर में कल देर रात नशे के आदी एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया विजय कुमार रात साढ़े दस बजे घर लौटा और किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी पूनम (23) के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने गला दबाकर पूनम की हत्या कर दी।
विजय और पूनम की शादी दो साल पहले ही हुई थी। विजय के नशे का आदी होने के कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। विजय ने भागने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



