MP कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल

Summary :

मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को आज उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब उसके विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान लोधी का भाजपा में आना तय हो गया। कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया। त्यागपत्र के बाद  लोधी भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां वे औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इसके पहले मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों ने सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके चलते तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी और उस समय कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। इसके बाद अब एक और कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की घटना को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
राज्य विधानसभा में 24 सीट रिक्त होने के कारण वहां शीघ्र ही उपचुनाव होने वाले हैं। दोनों ही दल उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इन स्थितियों के बीच कांग्रेस विधायक का पार्टी से किनारा करना, उसके रणनीतिकारों के लिए बड़ा झटका है।

कानपुर प्रकरण की जांच के लिए बिकरू पहुंची एसआईटी की टीम, गांव वालों से की पूछताछ

Desk Team