MP Election 2023: AAP ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नियुक्त किए सह प्रभारी, क्या कांग्रेस को होगा नुकसान

Summary :

आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों से पहले जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों से पहले जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दियालपुरा वर्तमान में पंजाब में समराला विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि दहिया राज्य में फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि आप के दोनों राज्य में चुनाव लड़ने से इंडिया गठबंधन में दरार तो आएगी ही साथ ही कांग्रेस को भी नुकसान हो सकता है, जिसका फायदा भाजपा को हो सकता है।
जानिए छत्तीसगढ़ में किसे मिली जिम्मेदारी
पार्टी ने अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया है क्योंकि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अमोलक सिंह पंजाब के एक विधायक भी हैं जो जैतू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि भागा पुराणा विधानसभा वर्तमान में पंजाब विधान सभा में भागा पुराणा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जानिए आप ने चुनाव में जनता से क्या किए वादे
इस बीच, छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव पर नजर रखते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ‘गारंटी कार्ड’ जारी किए और लोगों को यह बताने के लिए नौ गारंटी जारी की कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी क्या लागू करेगी।  राजधानी रायपुर में दिल्ली सीएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान के साथ गारंटी में रोजगार, महिला, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी घोषणाएं की, गौरतलब है कि साल 2023 एक्शन से भरपूर साल होने वाला है, जिसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर-पूर्व राज्य मिजोरम और दक्षिणी राज्य तेलंगाना में चुनाव होने हैं। 

Desk Team