MP: इंदौर में सब्जी-फल मंडी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Summary :

इंदौर के चोइथराम सब्जी फल बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 इंदौर के चोइथराम सब्जी फल बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कई दूकाने आई आग की चपेट में
आग मंडी के उस जगह पर लगी जहां फलों की दूकान थी। सबसे पहले आग 44 नंबर दुकान में लगी। यह दुकान ओमप्रकाश मनोहरलाल की है। इसके बाद 66 नंबर दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने की वजह से दो हजार खाली बक्से, आठ सौ कैरेट आम के बक्से जल गए। धीरे धीरे आग कम्यूटर, एसी और फर्नीचर भी जल गया। दुकान के बार एक आयशर वाहन भी खड़ा था, जिसे चालक निकाल नहीं पाया और उसका केबिन भी जल गया। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद शंकर लालवानी भी मौके पर पहुंच गए थे।

Desk Team