मध्यप्रदेश सरकार का वित्त वर्ष 2021.22 के लिए वार्षिक बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार की सुबह बजट पेश करेंगे। वे बजट को अंतिम स्वरूप देकर बजट भाषण संबंधी तैयारियों में जुटे हैं।
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट हाल के वित्त वर्षों में दो लाख करोड़ रुपयों को पार कर गया है। वित्तीय चुनौतियों के बीच सभी की निगाहें बजट के प्रावधानों पर टिकी हुयी हैं। माना जा रहा है कि बजट में स्वास्थ्य के अलावा ढांचागत सुविधाओं के विस्तार और विकास के अलावा कृषि, ग्रामीण क्षेत्र, शिक्षा और शहरी विकास से जुडी योजनाओं पर जोर दिया जाएगा।
नए वित्त वर्ष में नए कर और राहत को लेकर मंगलवार को स्थिति साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। इसी दौर में कोरोना और इसके कारण उपजी चुनौतियां सामने आ गयी थीं। चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार पिछले 11 माह में कम से कम 23 हजार करोड़ रुपयों का ऋण ले चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



