देहरादून : टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। टिहरी सांसद के न्यू कैंट रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।
केंद्र की मोदी सरकार ने धनाभाव के चलते जटिल रोगों का उपचार करा पाने में असमर्थ लोगों को अटल आयुष्मान योजना का तोहफा दिया है। योजना लागू होने के बाद सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये का निशुल्क इलाज मिल रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में इस योजना से 25 लाख परिवारों को जोड़ दिया है। कहा कि मोदी सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखकर योजना बनाती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजना को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ओमवीर राघव, खेमचंद गुप्ता, लखन राणा, मनीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, करुण दत्ता, अनुराग भाटिया, प्रणव आहूजा, वीरेंद्र कुमार, आशीष आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



